हजारीबाग पुलिस अधीक्षक महोदय को गुप्त सूचना मिली कि चतरा कि ओर से मोटरसाईकिल एवं कार से अफीम तस्कर भारी मात्रा में अवैध रूप से अफीम हजारीबाग की ओर ले जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करने से पकड़े जा सकते है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मु०) हजारीबाग राजीव कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा कटकमसांडी हाई स्कूल के पास बैरियर लगाकर चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान चतरा की ओर से दो मोटरसाईकिल एवं उसके पीछे चार पहिया वाहन आते हुए दिखाई दिया, नजदीक आने पर पुलिस बल को देख दोनों मोटरसाईकिल एवं चार पहिया वाहन वापस मुड़कर चतरा की ओर भागने लगे। दोनो मोटरसाईकिल एवं चार पहिया वाहन को छापामारी दल के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया। पकड़ाये दोनो मोटरसाईकिल एवं चार पहिया वाहन में सवार लोगों से बारी-बारी पूछने पर अपना-अपना नाम 1. राजु दांगी पिता रोहित दांगी सा० दारियातु चतरा 2. प्रदुमन कुमार पिता सुरेश दांगी

एक टिप्पणी भेजें