विधायक अकेला यादव का साथ मिला मंटू यादव को, बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष
विकास यादव को अध्यक्ष पद से हटाया गया,
फोटो - नये कांग्रेस अध्यक्ष मंटू यादव
चौपारण, हजारीबाग:
शशि शेखर, दैनिक जागरण
सताधारी कांग्रेस दल ने जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण में शीर्ष नेतृत्व को अचानक बदल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदन पर पार्टी महासचिव अमुल्य नीरज खलखो ने जिले के चार प्रखंड चौपारण, बिष्णु गढ, बरकट्ठा और डाडी में नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। इसमें चौपारण से शिक्षाविद मंटू यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया। जानकारी हो कि मंटू यादव कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला के काफी करीबी रणनीतिकार माने जाते हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में मंटू यादव अकेला यादव के लिए तुरुप का पता साबित हुये। माना जाता है कि यादव वोट बैंक के सेंधमारी में मंटू ने काफी काम किया था। उनके अनुभव और युवा के कारण ही महत्वपूर्ण पदभार देना बताया गया। मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए नये अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो महत्वपूर्ण जवाबदेही दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधायक उमाशंकर अकेला ने बडी जिम्मेदारी दी है। क्षेत्र के विकास के साथ पार्टी की मजबूती तथा युवाओं को पार्टी से जोडना महत्वपूर्ण लक्ष्य होगा। जानकारी हो निवर्तमान अध्यक्ष विकास यादव के आवास सह दुकान पर कथित सरकार गिरोह द्वारा गोलीबारी की गई थी। इसके बाद काफी तेजी से कांग्रेस के अंदरुनी राजनीति में बदलाव आया और नये अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया। उनके मनोनयन पर रविशंकर अकेला, मनोज सिंह, मनोज यादव, दिनेश यादव, महेंद्र साहु, बालकिशुन यादव, यदुनंदन यादव समेत कई अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
शशि शेखर, चौपारण हजारीबाग

एक टिप्पणी भेजें