Find Us OIn Facebook

 जिला जनसंपर्क कार्यालय

समाहरणालय भवन, हजारीबाग


प्रेस विज्ञप्ति

संख्या:380/12.08.2023/हजारीबाग 



*उपायुक्त की पहल से 15 अगस्त 🇮🇳 को जिला पुस्तकालय नए कलेवर में जिलेवासियों के लिए होगा उपलब्ध*

======================

*डीएमएफटी मद से पुस्तकालय का जीर्णोधार कार्य पूर्ण*

======================

*आधुनिक सुविधाओं से लैस जिला पुस्तकालय का 15 अगस्त से स्थानीय युवा ले सकेंगे लाभ*

======================


उपायुक्त नैंसी सहाय की पहल से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए जिला पुस्तकालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को उपायुक्त के हाथों उद्घाटन के उपरांत जिलेवासियों के लिए समर्पित होगा।

डीएमएफटी मद से इस पुस्तकालय का जीर्णोधार का कार्य किया गया है। 

उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने व्यक्तिगत इच्छाशक्ति से नियमित रुप से जिला पुस्तकालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर 15 अगस्त जैसे महत्त्वपूर्ण दिन को इस पुस्तकालय को जिलेवासियों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।


*यह होंगी सुविधाएं*


उपायुक्त ने बताया कि यह पुस्तकालय सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा। पुस्तकालय का आधुनिकीकरण से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे स्थानीय युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का समावेश होगा। साथ ही बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर, वाटर प्यूरीफायर,शौचालय,कम्प्यूटर, ई लाइब्रेरी, अग्निशमन,इंटरनेट वाई फाई आदि की व्यवस्था रहेगी।

======================

Post a Comment

और नया पुराने