Find Us OIn Facebook

 *जिला जनसंपर्क कार्यालय* 

*समाहरणालय सभगार हजारीबाग,*



प्रेस विज्ञप्ति संख्या-386/16.08.2023/हजारीबाग

========================


*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, हजारीबाग की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों | के साथ समाहणालय सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से श्री देव चौहान, बहुजन समाज पार्टी से श्रीमती शीला देवी भारतीय जनता पार्टी से श्री नन्दलाल मेहता, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मा० ) से श्री गणेश कुमार सीटू, कॉंग्रेस पार्टी से श्री किशोर प्रसाद, आजसू से श्री विकास राणा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से मो० जावेद एवं राष्ट्रीय जनता दल से श्री | जगरनाथ यादव उपस्थित हुए। उपायुक्त द्वारा सभी सदस्यों को बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य का नियमित अनुश्रवण करने एवं मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जाँच करने तथा कभी पाए जाने पर कार्यालय को सूचित करने का | आग्रह किया गया है साथ ही ई०वी०एम० वी०वी०पैट के ट कार्य में प्रतिदिन उपस्थित होने तथा अपने निगरानी में कार्य कराने का अनुरोध किया गया।।*

Post a Comment

और नया पुराने