Find Us OIn Facebook

 ▪️जिले में सभी नवनियुक्त 102 पंचायत सेवकों को उनकी नियुक्ति पर बधाई.


.. श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*

 -----------------------

*▪️जनता से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप इस नौकरी में आने से पहले आम जन के रूप में सरकारी पदाधिकारी व कर्मचारियों से अपेक्षा करते थे* 


*▪️नई तकनीकों से अपने आप को दक्ष करें जिससे की योग्य लाभुक को ससमय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिले* 


*... जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*


----------------------------------------


समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पंचायत समिति की बैठक की गई। बैठक मे नवनियुक्त पंचायत सचिवों को उनके कार्यभार और विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर उन्मुखीकरण किया गया। 


जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पंचायत सचिवों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत सचिव के रूप में सेवा प्रदान करने का यह बहुत ही उपयुक्त समय है। इस समय ग्राम पंचायत में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अतः जिला प्रशासन के बाद पंचायत बहुत ही अहम प्रशासनिक इकाई है। सम्पूर्ण पंचायत की रूप रेखा एवं क्रियान्वयन आप से ही होती है अतः आपका ग्रामीणों के प्रति व्यवहार बहुत मायने रखता है। आप युवा हैं योग्य हैं अतः इस तकनीकी प्रधान युग में अपने आपको तकनीकी रूप से सबल बनाइए जिससे कि पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आप अपना योगदान देकर सम्पूर्ण प्रक्रिया को और सुगम बना सकें।


अपनी सेवा प्रदान करने के प्रति सेवा भावना उत्तम होनी चाहिए जिससे कि आम नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ ससमय और सरल तरीके से मिल पाए। अपने आप को सदैव सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत रखें ताकि नई तकनीक का समावेश करते हुए आप आम लोगों में योजना के प्रति जागरूकता और योग्य लाभुकों तक लाभ पहुंचाने का कार्य तीव्र गति से कर पाएं। जो भी संसाधन उपलब्ध है उनको सम्पूर्ण तरीके से उपयोग में लाते हुए सभी कार्य सम्पूर्ण आस्था से निष्पादित कर सरकार की छवि को और सुदृढ़ बनाने का कार्य करें। 


उन्होंने सभी कार्यों में पारदर्शिता रखने की बात कही तथा कहा कि कार्य के दौरान जनता से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप इस नौकरी में आने से पहले आप जनता के रूप में सरकारी पदाधिकारियों या कर्मचारियों से अपेक्षा करते थे।


उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार समेत सभी नवनियुक्त पंचायत सचिव व अन्य संबंधित उपस्थित थे।


*==============================*


*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

Post a Comment

और नया पुराने