Find Us OIn Facebook

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून सक्रिय, जानें किन जिलों में होगी भारी बारिश




Purana News

रांची: झारखंड में सामान्य रूप से मानसून सक्रिय है. मंगलवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 9-10 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है. बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बने निम्न दबाव की वजह से झारखंड में मानसून सक्रिय हुआ है.

 

मंगलवार को राजधानी रांची सहित जिलों के अन्य हिस्सों में सुबह से ही बादल छाये हुए थे. और रुक-रुककर बारिश हुई. पश्चिम बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बने निम्न दबाव की वजह से 28 जुलाई से 4 अगस्त तक अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश जारी रहेगी. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि झारखंड में 9 और 10 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

 

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों में मुख्य रूप से बारिश होगी, जिसमें दुमका, गोडा, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला सिमडेगा जिले में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि अन्य हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

Post a Comment

और नया पुराने